AIIMS गोरखपुर भर्ती 2025: फैकल्टी (ग्रुप-ए) के 88 पदों पर निकली वैकेंसी, 26 अक्तूबर तक करें आवेदन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर की ओर से फैकल्टी (ग्रुप-ए) के कुल 88 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in
पदों का विवरण और वेतनमान
- प्रोफेसर : ₹1,68,900 – ₹2,20,400 प्रतिमाह
- एडिशनल प्रोफेसर : ₹1,48,200 – ₹2,11,400 प्रतिमाह
- एसोसिएट प्रोफेसर : ₹1,38,300 – ₹2,09,200 प्रतिमाह
- असिस्टेंट प्रोफेसर : ₹1,01,500 – ₹1,67,400 प्रतिमाह
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से निम्नलिखित डिग्री होनी चाहिए:
- एमएच (ट्रॉमा सर्जरी)
- एमडी (इमरजेंसी मेडिसिन)
- एमडीडी (ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन)
- एमडी (ब्लड बैंक)
इसके अलावा, अधिसूचना में बताई गई अन्य पात्रताएं भी आवश्यक होंगी।
आयु-सीमा
- अधिकतम आयु: 50 से 56 वर्ष (पद के अनुसार)
- आयु में छूट:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PwD: 5 वर्ष
आवेदन शुल्क
- सामान्य / OBC / EWS : ₹2000
- SC / ST : ₹500
- PwD उम्मीदवार : कोई शुल्क नहीं
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवार AIIMS Gorakhpur की आधिकारिक वेबसाइट
- भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की शुरुआत: सितंबर 2025
- अंतिम तिथि: 26 अक्तूबर, 2025
