25 यूनिट फ्री बिजली – बिहार के हर घर को बड़ी राहत!
बिहार सरकार ने राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है।
अब हर परिवार को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। यह योजना 1 अगस्त 2025 से लागू होगी और लगभग 1.67 करोड़ उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
योजना की मुख्य बातें:
- कोई आवेदन नहीं करना होगा – सब्सिडी सीधे बिल में समायोजित होगी।
- स्मार्ट मीटर धारकों को भी 125 यूनिट तक रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा।
- जो उपभोक्ता 125 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करेंगे, उन्हें केवल अतिरिक्त यूनिट का ही बिल भरना होगा।
- सरकार ने इसके लिए ₹3,797 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
सौर ऊर्जा पर भी जोर:
- राज्य सरकार घरों में सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी भी देगी।
- गरीब परिवारों को पूर्ण सब्सिडी, अन्य उपभोक्ताओं को आंशिक लाभ मिलेगा।
लाभ कैसे मिलेगा?
- अगले बिजली बिल से सीधे सब्सिडी दिखाई देगी।
- यदि आपने पहले रिचार्ज किया है, तो वह बैलेंस के रूप में समायोजित होगा।
लाभार्थी कौन हैं?
- सभी घरेलू उपभोक्ता – कोई भी छूटेगा नहीं।
