केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 14,967 से अधिक टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्य बातें:
- आवेदन शुरू: 14 नवंबर 2025, 10 बजे
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 दिसंबर 2025
- पदों की कुल संख्या: 14,967
- पद प्रकार: PGT, TGT, PRT, प्रिंसिपल, असिस्टेंट कमिशनर, लाइब्रेरियन, लैब अटेंडेंट, अन्य नॉन-टीचिंग
- चयन प्रक्रिया: CBT (ऑनलाइन परीक्षा)
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है
पात्रता (Eligibility):
इस भर्ती में भाग लेने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है।
- TGT, PGT और Principal पदों के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से Graduation, Post Graduation तथा B.Ed/M.Ed की डिग्री होना अनिवार्य है।
- Non-Teaching पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक (Graduate), परास्नातक (Post-Graduate) अथवा संबंधित क्षेत्र की अन्य निर्धारित योग्यताएँ होना आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit):
- न्यूनतम आयु: 18, 30 और 35 वर्ष (पदानुसार)
- अधिकतम आयु: 40, 45 और 50 वर्ष (पदानुसार)
आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में राहत प्रदान की जाएगी।
Fee (शुल्क):
- सभी उम्मीदवारों के लिए प्रोसेसिंग फीस: ₹500/-
- परीक्षा शुल्क पोस्ट-वाइज:
- Assistant Commissioner / Principal / Vice Principal: ₹2,300
- PGT / TGT / PRT / Librarian / AO / Finance Officer / Translator आदि: अलग-अलग श्रेणियों के लिए ₹1,500 या ₹1,200 जैसी दरें तय की गई हैं
- SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen कैटेगिरी के उम्मीदवारों को कुछ छूट मिल सकती है
कैसे करें अप्लाई:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: kvsangathan.nic.in, cbse.gov.in, या navodaya.gov.in
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- फीस का भुगतान ऑनलाइन करें।
- सबमिट करने से पहले सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
