भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 02 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार SBI SO के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एसबीआई ने कुल 996 रिक्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु-सीमा

इन पदों के लिए आयु-सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 01 मई 2025 के आधार पर होगी।

  • न्यूनतम आयु: 20, 23 और 26 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 और 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
  • संबंधित क्षेत्र में आवश्यक अनुभव और कौशल भी होना चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

  • सामान्य/OBC/EWS: ₹750
  • SC/ST/दिव्यांग: शुल्क में पूरी छूट

SBI SO Recruitment 2026: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Online Apply लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।